खाली रहोगे तो उंगली बनोगे।
खाली रहोगे तो चुगली बनोगे।
बेसिर पैर की बहस विवाद में।
खाली रहोगे तो जुगाली बनोगे।
बिगड़ोगे सबसे बिना वजह के।
खाली रहोगे तो जंगली बनोगे।
खुजाते रहोगे दिनभर यहां वहां।
खाली रहोगे तो खुजली बनोगे।
खाली दिमाग शैतान का घर है।
खाली रहोगे तो खलबली बनोगे।
कुछ न कुछ करता चल सोहल।
खाली रहोगे तो तितली बनोगे।
-गुरदीप सिंह सोहल