विज्ञापन

अभी तो मैं जिंदा हूं करतार ने देख लिया।

Gurdeep Singh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            अभी तो मैं जिंदा हूं करतार ने देख लिया।
        
                                                    
                            
अभी तो मैं जिंदा हूं सरदार ने देख लिया।

सबके साथ उठते बैठते खाते पीते रहते।
अभी तो मैं जिंदा हूं परिवार ने देख लिया।

मेरे मरने की खबर किसी ने नहीं सुनाई।
अभी तो मैं जिंदा हूं अखबार ने देख लिया।

जिंदा होने का प्रमाण दफ्तर ने दे दिया।
अभी तो मैं जिंदा हूं दरबार ने देख लिया।

जहां नौकरी करके मैंने जवानी गुजार दी।
अभी तो मैं जिंदा हूं किरदार ने देख लिया।

जिंदा होने का सबूत हर आदमी दे चुका है।
अभी तो मैं जिंदा हूं मददगार ने देख लिया।

प्रमाण के बिना पेंन्शन नहीं मिल सकती।
अभी तो मैं जिंदा हूं दमदार ने देख लिया।

बिना सबूत के मानना नहीं चाहता सोहल।
अभी तो मैं जिंदा हूं सरकार ने देख लिया।
-गुरदीप सिंह सोहल
 
16 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dr fouzia

6981 कविताएं

View Profile