विज्ञापन

जीतिया पवनी बड भारी , करती हैं सब महतारी

Girija Prasad

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जीतिया पवनी बड भारी , करती हैं सब महतारी ।
        
                                                    
                            
धिया-पूता के ठोकि सुतावै ; अपने खाये भरि थारी ।।
मिथिला के पर्व-त्यौहारों में , जीतिया पवनी है बड़ी खास ।
सब पवनी से उलट यह ; माछ-मरूआ खाय करे उपास ।।
ओठगन करती महिलाएं , झिमनी पात पर तेल-खड़ी चढ़ाए।
नहाय-खाय यमराज को मनाती ; संतान की दे उमर बढ़ाए।।
दही-चूड़ा-अमोट-केला-खीरा से , तीसरे दिन सब करतीं पारण।
'गिरिजा' कहै सुनहु सब संतति ; मातु-पिता के सब बनियौ चारण।।
3 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anila Virnave

6 कविताएं

View Profile

DINESH PRAJAPATI

3 कविताएं

View Profile