मेरी होली का हर रंग था वो
मेरी दीवाली का दीप था वो
जन्माष्टमी के भक्ति - सा पावन
मेरी हर खुशी का उमंग था वो।
दशहरे के रौनक, नवरात्रि के बहार था वो
मेरे हर त्यौहार का सबसे हसीन खुमार था वो
कैसे बताऊं मेरे लिए क्या था वो
गीत की छोटी सी दुनिया का पूरा संसार था वो
करवाचौथ का चांद ,मेरे तीज का श्रृंगार था वो
दीवाली की रौशनी , छठ की पवित्र अरदास था वो
मेरी हर उत्सव की रौनक, मेरी जिंदगी का एहसास था वो
त्यौहार तो आज भी आते है
कैलेंड भी वही पुराना है
मगर उसके बिना हर जश्न में कुछ - टूटा - टूटा - सा फसाना हैं
आखिर कैसे समझाऊ की मेरे लिए क्या था वो
सिर्फ एक शख़्स नहीं, मेरा घर मेरा त्यौहार था वो
मेरी हंसी की वजह मेरी , खुशी का संसार था वो
सब पूछते है , त्यौहार पर उदास क्यों रहती हो
कैसे कहूँ की ....की उसके जाने से क्या क्या बिखर गया
वो शख्स गया तो जैसे हर त्यौहार ही उजड़ गया ।
अब न रौशनी में वो कशिश , न रंगों में वो खुमार है
सब कुछ तो आज भी वही है ।
बस वो शख्स नहीं जिसके होने से कभी मेरे दिल के दिये जगमगाते थे।
उसके साथ बिताए लम्हे ही मेरे लिये त्यौहार कहलाते थे