विज्ञापन

मेरी तनहाई मेरी यादें मेरे शब्द मेरी बातें

Gautam Karsh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मेरे जाने के बाद
        
                                                    
                            
मेरे अस्तित्व में ठहराव आयेगा

मैं भूल जाउंगा सब कुछ
पर जमाने को फिर भी सब याद आयेगा

जो मैंने लिखा है,जो मैंने पढ़ा है और जो मैंने गड़हा है
मेरी तनहाई मेरी यादें मेरे शब्द मेरी बातें

मैंने कभी सोचा नहीं था
के ये सफर इतना कठिन होगा

पर अब,जब जाने का वक्त आ गया है
तब लग रहा है के जैसे अब भी कुछ बाकी है

कुछ लिखने के लिए कुछ पढ़ने के लिए
कुछ सिखने के लिए और गड़ने के लिए

पर अब बहुत देर हो गई है
अब वक्त धीरे धीरे मेरे हाथों से फिसलता जा रहा है

पर ये वादा रहा, मैं फिर आउंगा,किसी न किसी की यादों में
किसी न किसी की बातों में और किसी न किसी की अल्फाजों में

उन्हीं यादों के साथ, उन्हीं बातों के साथ
उन्हीं शब्दों और उन्हीं अल्फाजों के साथ
पर मैं आउंगा ....जय हिंद....।
8 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

12683 कविताएं

View Profile