विज्ञापन

अंतिम योग

Gauri Shankar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            यूं ही नहीं मैं तुमसे, मिलना चाहता हूं,
        
                                                    
                            
कुछ बातें हैं जो तुमसे, करना चाहता हूं।
मुझे मालूम है कि, फिर से नहीं मिल पाऊंगा,
इस हेतु तुमसे अंतिम, शब्द कहना चाहता हूं।
थी बहुत खुशियां, थी हंसी, जब तुम मेरे करीब थे,
लगता था जैसे हम ही, सबसे खुशनसीब थे।
अब विदा की घड़ी है, आँख मत करना नम,
बस एक मुस्कान तुम्हारी, साथ ले जाना चाहता हूं।
भूल जाना खता मेरी, गर दिल दुखाया हो कभी,
याद रखना बस वही, जो प्यार पाया हो कभी।
रोक लेना आंसुओं को, कसम है तुम्हें,
मैं हंसी-खुशी तुमसे, विदा लेना चाहता हूं।
7 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

kamlesh ranjan

1 कविता

View Profile