विज्ञापन

किस्सा

Gaurav Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            छोड़ो तुम मत आओ अभी
        
                                                    
                            
ये किस्सा थोड़ा लम्बा चलने दो।
मै जला हूं जिस आग में
मुझे थोड़ा और जलने दो।

छोड़ो फिकर इसके अंत का
ये किस्सा थोड़ा हसीन तो बनने दो।
धारा ये अश्कों की थोड़ा और बहने दो
अभी तो केवल नदी बढ़ी है,समन्दर तो बनने दो।

तुम करो विलंब थोड़ा आने में
मुझे न कोई ऐतराज़ होगा।
अगर चले ये किस्सा अगले जनम तक भी
तब भी तुम्हारा इंतज़ार होगा।

तुम्हे नहीं आना होगा तो ठहर जाना
ये किस्सा मैं एक पल में भुला दूंगा।
बस देखकर थोड़ा मुस्कुरा देना
मैं कई सदियां बिता दूंगा।

गौरव कुमार यादव   


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
7 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anita Chaturvedi

181 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10278 कविताएं

View Profile