विज्ञापन

वो पेड़ नहीं—मेरी यादों का ख़ज़ाना था।

Dr. Mohammad

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तेरे दर पर मेरा भी आशियाना था,
        
                                                    
                            
वो जो चमन में दरख़्त पुराना था।
ज़माना चाहे जो समझे मुबादा उस ठिकाने को,
मेरा रिश्ता यूँ उससे कई सदियों पुराना था।

उसकी शाखों पे मेरा बचपन झूला करता था,
हर पत्ता जैसे मेरा कोई अफ़साना था।
चिड़ियों की चहचहाहट में आवाज़ थी मेरी,
हर शाम वहाँ लौटना जैसे कोई बहाना था।

गिलहरी के लिए दाना, परिंदों के लिए घर,
उस दरख़्त का हर कोना बड़ा सुहाना था।
मैंने वहीं बैठकर ख़ुद को समझा था कभी,
वो साया नहीं, मेरे जीने का फ़साना था।

वक़्त बदला तो शहर बदलते चले गए,
मगर दिल में वही आँगन पुराना था।
लोगों ने काट दिया उसे एक दिन यूँ ही,
उन्हें क्या ख़बर—वो मेरा आशियाना था।

अब धूप उतरती है उस सूने चमन में,
जहाँ कभी हर तरफ़ मेरा ज़माना था।
तना तो गिर गया, मगर रिश्ता नहीं टूटा,
वो पेड़ नहीं—मेरी यादों का ख़ज़ाना था।
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7417 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13199 कविताएं

View Profile