अपनी क्षमता पर,
स्वयं का पूर्ण विश्वास हो
मन में स्वस्थ,
मानसिकता का भी
आवास हो
ईश्वर की दृष्टि में
इससे, नहीं कुछ विशिष्ट
मनुष्य होकर, मनुष्यता का
बस एहसास हो ।
- फ़ौज़िया नसीम शाद