विज्ञापन

हमपे किस-किस का कब उधार रहा

Dr fouzia

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            दिल पे कब मेरा इख़्तियार रहा
        
                                                    
                            
दिल हमेशा ही बेक़रार रहा

शिद्दतों में जो बे'शुमार रहा
मेरी आंखों का इंतिज़ार रहा

वो हमें भूल ही नहीं सकता
दिल से हमको ये ऐतबार रहा

ज़िन्दगी इतना बस बता दे हमें
हमपे किस-किस का कब उधार रहा

बेबसी ज़िन्दग़ी में शामिल है
मेरा दामन भी तार - तार रहा
- फौज़िया नसीम शाद
22 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7573 कविताएं

View Profile