विज्ञापन

इमारतें कंक्रीट की हैं बहुत आदमी क्यों भूखा रहता है.

dinesh chauhan

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            भूख का कोई धर्म नहीं होता
        
                                                    
                            
फिर धर्म क्यों भूखा रहता है.

रोटियां हरेक को ही चाहिए
ये मर्म क्यों सूखा रहता है .

इबारतें पेट भर पायेंगी क्या
विधान बस धोखा रहता है .

इमारतें कंक्रीट की हैं बहुत
आदमी क्यों भूखा रहता है.

लोकतंत्र जिन्दा रावण है
राम का तो झोंका रहता है.

चढ़े जो सलीब पर दिखते
कागज का खोखा रहता है.
-दिनेश चौहान
21 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7573 कविताएं

View Profile