शेर कभी-कभी रोता है
जब परेशानी में होता है
वैसे तो हिरन ही मरता है
शिकारी ऐश करता है
पर वक़्त ऐसा भी आता है
जब शिकारी विवश होता है.
बूढ़े सिंह को लाचार कांपते हुए
भूख से तड़पते जब भी देखा है
पास खड़े हिरन को ताक़तवर पाया है
पानी के अन्दर जवान शेर को
मगरमच्छ के मुँह में जाता पाया है.
शक्ति शाली समय होता है
वक़्त ऐसा भी होता है जब
शिकारी खाली हाथ रह जाता
कमजोर हाथ से फिसल जाता है.
बाघ का बच्चा जंगली कुत्ते खा जाते हैं
और बाघ भागता रह जाता है.
-दिनेश चौहान