विज्ञापन

मन

DifferentShades of

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कैसे खोलूं मन को, कैसे दर्पण देखूँ |
        
                                                    
                            
कैसे दूर करू अपने मन की व्यथा को ||

सब कुछ मेरे पास है, फिर भी अनजान हूँ |
क्यों हूँ व्यथित और क्यों परेशान हूँ ||

जीवन सुन्दर पाया है, भिन्न रंगो से सजाया है |
फिर भी उदास हूँ, अपने से ही अनजान हूँ ||

क्या खोज रहा मेरा मन, क्यों मुझे कुछ नहीं बताता है |
परेशान हूँ, अपने से ही अनजान हूँ ||

संघर्ष मुझे निखारते हैं, कठनाईयां मुझे सवाँरती हैं |
जीवन का मैं लेता आनंद, फिर भी मैं क्यों उदास हूँ ||

बहुत से प्रश्नो ने मुझको घेरा है, पर उत्तरों से मैं अनजान हूँ |
हर बार मन के इस चक्रव्यूह मैं फँसता हूँ, हर बार अर्जुन बन इस से निकलता हूँ ||

क्या पाना चाहता हूँ जीवन से, किसकी मुझे तलाश है |
जानता नहीं कुछ भी इसलिए परेशान हूँ ||

कैसे खोलूं मन को, कैसे दर्पण देखूँ |
कैसे दूर करू अपने मन की व्यथा को ||

(लेखक - धीरेन्द्र सिंह )


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें। 
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Rabindra Aman

118 कविताएं

View Profile