विज्ञापन

एक फ़रियाद

dheeraj yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                             एक फरियाद
        
                                                    
                            

रो दिए हम उनसे लगकर के गले यूं ही,
आज सूखे में मुझे बरसात करनी थी !
ये भी है क्या सितम उसी को कह ना सके कुछ,
शख्श वो ही जिससे मुझे हर बात करनी थी !

सूरज से मिला नज़रें जुल्फें खोल दीं उसने,
शायद उसे दिन मे ही अब रात करनी थी !

मुझसे ना पूछा उसने मेरी इन्तहांइ जुस्तजू,
मुझको भी उस जल्लाद से एक फरियाद करनी थी !

मुझे छोड़ गया तन्हा जो, अपनी मंज़िल पे है वो अब,
उड़ानें हम दोनों को कभी एक साथ भरनी थीं !

मैंने भी इश्क़ कर लिया बस खेल खेल में,
मुझको भी अपनी जिंदगी बर्बाद करनी थी !

Dheeraj yadav(unnao)u.p.
8532828186


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें। 
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anita Chaturvedi

181 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10278 कविताएं

View Profile