क्या सावन फिर वैसा होगा ,
फिर झूले झूल सकेंगे क्या ?
बीते हुए इस समय को ,
अब हम भूल सकेंगे क्या ?
क्या फिर वैसी होंगी रौनके,
क्या फिर से बाजार चलेगा ?
रोटी मिलेगी सबको या
फिर उसके लिए हथियार चलेगा ?
योजनाएं जो अटकी हुई है
कई काम वो अधूरे होंगे !
गावो ने जो सपने देखे ,
क्या फिर वो अब पूरे होंगे !
क्या फिर से वो दोस्त मिलेंगे।
नुक्कड़ की चाय पियेंगे क्या ?
फिर पोहे चाट , पानीपुरी वाली
जिंदगी फिर से जिएंगे क्या ?
क्या फिर पार्क में बच्चे खेलेंगे ,
बूढे धूप सेक सकेंगे क्या ?
क्या फिर हम संग में रहकर ,
सिनेमा देख सकेंगे क्या ?
क्या फिर रोशन होंगे त्योहार,
खुश हाली का जीवन होगा !
चेहरे खिलेंगे सबके यू ,
या फिर कोई बंधन होगा !
अपनत्व की चादर ओढ़े ,
क्या वो उल्लासित मन होगा !
खुशियां खरीदने हमारे पास
क्या उचित फिर धन होगा !
क्या मजदूर लौटेंगे काम पर
उधोगों को रफ्तार मिलेगी क्या ?
सबको उचित शिक्षा मिलेगी
टाइम पर पगार मिलेगी क्या ?
सवाल कई है मेरे मन मे
जिन्हें उत्तर की अभिलाषा है
उदित सूर्य की हर किरण से
नई उमंग और आशा है !
न जाने कितनी उम्मीदों को।
में यू ही घर लिए बैठा हूँ !
इन नन्ही नन्ही आँखों मे
एक समंदर लिए बैठा हूँ !
मेंरे मन के अंतर भावो में
एक रोशनी सी फैली है !
सब कुछ फिर से सम्भव होगा
ये बड़ी अजब पहेली है !
विश्वास की वो डगर न छोड़े
वक्त कहा फिर रुकता है !
अंधकार हो कितना घना ,
फिर भी सूरज प्रतिदिन उगता है
निराश न होये हम कभी भी
हम फिर से आगे बढ़ेंगे !
और अपनी अपनी मेहनत से
हम उन्नति के शिखर चढ़ेंगे !
धीरज जैन
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें