विज्ञापन

शहरीकरण होना मतलब...

Dharmenjay Hembram

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            शहरीकरण होना मतलब...
        
                                                    
                            

शहरीकरण होना मतलब-
हवा और पानी का मोल चुकाना,
प्रकृति की निश्छल छाँव को छोड़,
काँच के मकानों में सिमट जाना।

शहरीकरण होना मतलब-
गाँव की निश्चल सादगी को बेचना,
दिखावे की इस भीड़ में रहकर,
अपनी ही तन्हाई को सिचना।

क्यों तरस रहे हो तुम शहरी बनने को?
क्या खबर तुम्हें इस राह के अंजाम की,
जहाँ कंधा देने को भी लोग नहीं मिलते,
जब घड़ी आती है अंतिम पड़ाव की।

शहरों का ये शहरीकरण-
शायद तुम्हारी अनजानी चाहत है,
पर जान लो! यहाँ साँसें भी मोल बिकती हैं,
और हवा को भी खरीदना एक लत है।
गाँव में भले कोई भाषा न समझे,
पर कोई तुम्हें 'बेनाम' न कहेगा,
शहरों में तो रिश्तों का भी सौदा है,
जो बिन दाम के कभी न मिलता है।

शिक्षित होना ये न तात्पर्य है कि आप जन्मभूमि को छोड़ चलें
कभी शिक्षित होकर अपने जमीं पर जी कर तो देखें
शहरीकरण होना क्या मतलब है।

तरस जाओगे तुम धरती की सौंदर्य से आंखें मिलाने को
तड़पते रहोगे तुम एक बूंदें शुद्ध नीर के लिए
मर जाओगे तुम अमृत वायु की जरूरत के लिए
इतनी आसान थोड़े न है मन चाहे तो शहरी हो जाना!
हम खुले आसमां की टिमटिमाते तारों से बाते करने वाले
शहरीकरण होना मतलब...
गंगोत्री में तैरने वाले मछली को काॅंच में रखना समान है|
-धार्मेंजय हेम्ब्रम
4 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Rajesh Ranjan

2 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7356 कविताएं

View Profile

श्री सनातन

631 कविताएं

View Profile

Dharmenjay Hembram

4 कविताएं

View Profile