विज्ञापन

वंदे भारत

Devendra Mani

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            वंदे मातरम् का हो गान,मेराभारत
        
                                                    
                            
सबसे महान।
तू ही मेरा जीवन दर्शन,तू ही मेरा मार्गदर्शन।
तू ही मेरा हो अस्तित्व, तू ही मेरा मन मस्तिष्क।
तू ही मेरी प्राण वायु हो ,तू ही मेरी दीर्घ आयु हो।
तू ही मेरा सपना हो, तू ही मेरी मनोकामना हो।
वंदे मातरम् का हो गान, मेरा भारत सबसे महान।
तुझसे ही है अविरल गंगा,
तुझसे ही है कंचन जंगा।
तुझसे ही है हिंदी-संस्कृत, तुझसे ही है भारतीय संस्कृति।
तुझसे ही है हमारा भविष्य काल,तुझसे ही है मेरा अस्तित्व काल।
तुझसे ही है अतिथि देव संस्कृति, तुझसे ही है दान संस्कृति ।
तुझसे ही है मान-सम्मान, तुझसे ही है स्वाभिमान ।
तुझसे ही है एकता का भाव, तुझसे ही है अर्पण का भाव।
तुझसे ही है मेरा गौरव, तुझसे ही है देश का वैभव।

वंदे भारत का हो गान, मेरा भारत सबसे महान्।
तुलसी, कबीर और रैदास,ऐसा था हमारा संत समाज।
देवेंद्र संग संकल्प करें, मानवता का वरण करें।
मातृ भूमि को नमन करें, शत्रुओं का दमन करें।
मा के चरणों में शीश झुकाकर, न्यौछावर का शपथ करें।
वीर सपूतों की इस धरती से , नव भारत का निर्माण करें।
राम ,कृष्ण , बुद्ध और गुरु नानक की पवित्र भूमि से, मर्यादा का वरण करें।
विश्व गुरु के सपने को, पूर्ण होने का ध्यान करें।
राम राज्य की कल्पना को,हम सब मिल साकार करें।
वंदे मातरम् का हो गान, मेरा भारत सबसे महान्।
-देवेंद्र मणि पाण्डेय 
9 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile

Anil Pandey

538 कविताएं

View Profile