विज्ञापन

हम दोनों में ही सिमटेंगे।।

Dev kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            चांद भी
        
                                                    
                            

डूबी रात क्षितिज के पार,
चाँद भी अब शरमाने लगा।
ले अंगड़ाई जो तू आई,
मेरा मन भी बहकने लगा।।

पलकें बिछी हैं, साँसें रुकी हैं,
साजन को सजनी ने पुकारा।
छलका नहीं, ठहरा है यौवन,
तेरे आने की आहट से सँवारा।।

जब नज़रों से नज़र मिलेगी,
धड़कन से धड़कन टकरायेगी।
खुलेगी नहीं, महकेगी कलियाँ,
खुशबू से रात नहायेगी।।

आएगा जब तूफान वो,
दामिनी नहीं, हम दमकेंगे।
उठेगी लहर तो सागर में नहीं,
हम दोनों में ही सिमटेंगे।।
3 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

787 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10797 कविताएं

View Profile

Ejaz Ahamad

122 कविताएं

View Profile