विज्ञापन

बादल और चांद कि बातें

Deepak Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            "बादल कहता चांद से,कि तेरी भी बात क्या ।
        
                                                    
                            
बिन सितारा तू अधूरा, तो चांदनी रात क्या ।।
दिन में तू दिखता नहीं, तो फिर तेरा काम क्या
पूर्णिमा को तू पूरा दिखता, फिर कम हो जाता है ।
बिन सितारा तू अधूरा और खुद को बड़ा बताता है
जब जब भी मैं आऊं तू उसमें छिप जाता है
और खुद को बड़ा कहता,फिर भी नहीं दिख पाता है।।,,,,,

चांद कहता बादल से, कि मेरी कहानी अनोखी है
क्या तुमने कभी सूरज को, किरणों के बिना देखी है
मानता हूं कि बिन सितारें मैं अधूरा चांदनी रात में ।
सूर्य के कारण दिन में कम दिखता, पर दिखता हूं पूरा रात में
पृथ्वी कि परिक्रमा मुझे, एक मास करने में लगते है
पन्द्रह दिन अमावस्या होती,तो पन्द्रह दिन पूर्णिमा होते है
जब आसमां में तूम छा जाते, मैं नहीं दिख पाता हूं
लोग कहते कि आज चांद न निकला
और तुम कहते हो कि छुप जाते हो।
पेड़ बिना वन कैसा,वायु बिना जीवन कैसा।
बिना पेड़ के फल कैसा, बिना कीचड़ कमल कैसा
बिना पानी के समुद्र, समुन्दर न कहलाता है, चांद और तारे के बिना रात,, चांदनी रात न कहलाता है।।
25 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

13556 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

11154 कविताएं

View Profile