पुछूं मैं भी चन्द्रमा से
वो कौन सा धर्म अपनाए
तुम्हे देखकर ईद मनाए
करवा चौथ भी हो जाए
कोई पत्नी मांगे तुमसा
कोई तुमसा पति चाहे
बच्चे मामा बोले तुमको
तुम बच्चो के मामा बन आए
कभी छोटे कभी बड़े तुम
कभी तो पूरा छिप जाए
तुम्हे देखकर ईद मनाए
करवा चौथ भी हो जाए
-दीपा सहाय