जो लोग कल तक हँसते थे,
आज उनकी बातों में मत उलझना।
अपना रास्ता खुद चुन लिया है तो,
हर मोड़ पर किसी से मत पूछना।
वक्त लगे तो लगने दे,
अपनी रफ़्तार से चलना सीख।
दुनिया को पीछे छोड़ना नहीं,
बस कल वाले खुद से आगे निकलना सीख।