बेटी जन्नत का नूर है ,
पर आज बेटी ही मजबूर है ।
बेटी ही बाप का सहारा है ,
पर आज बेटी ही बेसहारा है ।
भ्रूण-हत्या,बलात्कार जयसे पाप झेल रही है बेटियाँ,
जबकि बेटियों से ही ये जहॉ सारा है ।
दो परिवारों को मिलाती है बेटियां
बिखरे घर को सवारती है बेटियाँ ।
जब विदा होती है घर से बेटियाँ
पिता के लिए अस्क बहाती है बेटियाँ।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।