विज्ञापन

नदी किनारे आटे की चक्की...

Deeksha kumari

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            वो भी क्या दिन थे, जब
        
                                                    
                            
मां के साथ नदी किनारे आटे की चक्की पर आटा पिसवाने जाते थे।
नन्हे नन्हे पांव पर माँ के साथ जाने की जिद होती थी।
थक जाने पर रुक जाना और माँ की डांट पड़ते पड़ते नदी पार करवा देना, बड़ा ही अच्छा लगता था।
पत्थरों से बना वो ऊबड़ खाबड़ रास्ते के किनारे बेरों से लदी झाड़ियां मन को अपनी ओर खींचती थी।
बेर लेने की इच्छा का माँ से जताना और खट्टे मीठे बेर और डांट एकसाथ खाना बड़ा ही अच्छा लगता था।
आटे की चक्की पर पहुँचना और वहाँ पर आम के पेड़ से लगा झूला झूलना ही आखिरी वजह होती थी आटे की चक्की पर जाने की।

---दीक्षा ठाकुर
3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Jeewan Singh

97 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

12655 कविताएं

View Profile