विज्ञापन

प्रकृति हनन

Dakshal Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जंगल के जंगल साफ हुए
        
                                                    
                            
उपजाऊ भूमि पर महल खड़े हुए

बंजर भूमि यूंही पड़ी
हरी भरी दुनिया उजड़ पड़ी

मानवता नोट गिनने में लगी
सरकारें काम पन्नों में कर चली

दिखावे मात्र पर चंद पोधे लगा दिए
अगले कुछ दिनों में न रखवाली,
न देखभाल खुद ही पोधो के गले घोट दिए

लालच की राह पर
नष्ट की प्रकृति सारी

जब जरुरत पड़ी तब
प्रकृति के पास आन पड़ी दुनियां सारी

न ऊंच नीच न गरीब अमीर
प्रकृति ने दिया सभ कुछ तुम्हें

अब संभल जा ऐ लोभी व्यक्ति
पालन करना जानती है प्रकृति
और विनाश दिखाना भी जानती है प्रकृति।

दक्षल कुमार व्यास
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

12711 कविताएं

View Profile

Asha Singh

762 कविताएं

View Profile