विज्ञापन

आओ, इनकी खुशी में हिस्सेदार बन जाओ

Chitra Bisht

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कुछ होनहार बच्चे जताने लगे है नाराज़गी
        
                                                    
                            
जाने क्यों ये आंटी लोग रेस्टोरेंट में आ जाती

नए इस्टाइल के कपड़े पहन इतना इतराती है
ज़ोर जोर से बातें करती और खिलखिलाती है

कभी तम्बोला, कभी अंताक्षरी के मजे लेती है
फिर सेल्फी के लिए अलग अलग पोज देती है

इनकी मस्ती मजाक हमे बिल्कुल नहीं भाते
बेफिक्र अंदाज और मिजाज दिल को जलाते

सुनो प्यारे बच्चों संयम का सबक सीखो
गर भरपूर ज़िंदगी जीनी है तो इनको देखो

परिवार की देखभाल करने में उम्र गुजार दी
घर में सिमट गई बन कैदी चहारदीवारी की

आज उम्र बढ़ गई पर ज़िंदगी बाकी है अभी
ये लम्हे खुशी से बिता ले, यही कोशिश करती

आओ, इनकी खुशी में हिस्सेदार बन जाओ
चाहो तो मम्मी और मौसी को भी ले आओ
-चित्रा
23 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7573 कविताएं

View Profile