विज्ञापन

अधूरी जिंदगी-पुरानी डायरी से

Brijmohan Bisht

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ये जिंदगी अधूरी है ये शाम अभी अधूरी है।
        
                                                    
                            
कितने सागर पीये ये प्यास अभी अधूरी है।।

फुर्सत मिले तो आ जाना कभी जिंदगी में।
मुहब्बत की वो दास्तान अभी अधूरी है।।

ये मंजिले वो मंजिल ना जाने कितनी मंजिल।
पर दूर वो आखिरी मंजिल अभी अधूरी है।।

हाथ की इन रेखाओं में जाने कहां हो तुम।
क्या कहें हम अपनी किस्मत अभी अधूरी है।।

आपको क्या बतलाये हम ये हालाते दिल।
अधूरे जख्मों की वो दास्तान अभी अधूरी है।।

गुजारिश इतनी कि आ जाओ कभी ख्यालों मे।
ख्वाबों की वो गुमनाम तस्वीर अभी अधूरी है।।
           - बृज मोहन सिंह बिष्ट
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all