जिन्दगी हिसाब से जिओगे तो हिसाब है जिन्दगी
बेहिसाब जीओगे तो शराब है जिन्दगी
सुबह से शाम तक अफताब है जिन्दगी
रात को चमकता महताब है जिन्दगी
खुलकर जीओ खुशमिजाज होकर जिओ
तो खुली किताब है जिन्दगी है
मुहब्बत मे जीओ मुस्कुरा के जिओ
तो महकता गुलाब है जिन्दगी
परिवार के लिए जीओ प्यार के लिए जिओ
तो अदाब और सबाब है जिन्दगी
नफरत ,द्वैष ,अंहकार मत भरो जिन्दगी मे
इस तरह का फितरत तो गलत खराब है जिन्दगी
हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।