अक्टूबर माह, पहली तिथि
सचेत कराती , आहार-वीथि
जिह्वा-नियंत्रित,मन पर वश
ध्येय,"विश्व-शाकाहारी-दिवस"।
वर्षों से कथानक का प्रचलन
''जैसा भोजन, वैसा मन'।
विश्व स्तरीय यह आयोजन
करुणा,दया इसका प्रयोजन।।
सात्विक,राजसी और तामसी
मन बजाता तदनुसार वामसी
जिनकी जीवनशैली शाकाहारी
सात्विक गुणों के वे बलिहारी
पर्यावरण प्रेमी,अहिंसा परिवेशी
स्वास्थ्यानुकुल, जीव हितैषी।
त्यागें जीव हत्या व मांसाहार
वनस्पति आधारित रहेआहार।।
विचारोत्तेजक अंतर्दृष्टि करें प्रदान
शाकाहार प्रति देकर व्याख्यान।
निरामिष विकल्पों को अपनायें
शाकाहार प्रति जागरूकता फैलाये।।