ना हँस तू दूसरों पर,
गाज गिरेगी एक दिन तुझ पर।
ना समझ तू खुद को मूर्ख,
ना मान तू खुद को ज्ञानी।
जब ऊपर वाले की लाठी पड़ेगी,
निकल जाएगी तेरी सारी सयानी।
जिसने खोदा गड्ढा दूसरों के लिए,
खुद ही गिरा उसी गड्ढे में।
जो समझता था खुद को चतुर,
वही हो गया एक दिन मजबूर।
कब तक लूटकर खुश होगा तू,
सब लिखता है ऊपरवाला।
सारा घमंड टूटेगा,
तब बताना कितना जिगरवाला है तू।
अभी तू होश में नहीं,
सत्ता के नशे में है मदहोश।
जब गिरेगा जमीन पर,
उड़ जाएगा तेरा सारा होश।
फिर ना कहना, तूने चेताया नहीं,
वक्त घूमकर जरूर आएगा।
अभी हँस ले तू जी भरकर,
एक दिन तू पछताएगा।
- भुनेश्वर अनंत