विज्ञापन

बचा के रखे हुए सपनों के बीज

bharat haridas yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बचा के रखें हुए सपनोंके बीज
        
                                                    
                            

नाव डूब रही है
समुंदर भी डूब रहा है
अंधेरे में।
अंधेरा डूब रहा है
इन्कारों की  तूफ़ानियत में...

ज़मीन जलने को है
ज़मीन जलाने वाले हाथ
जल रहे हैं, या
आग ही ज़ला रही है
अपनेही हाथों से खुदको...?

रास्ते डूब रहे हैं,
भीड़ की गलतफ़हमी में
या रास्ते ही ज़ल पडे़ हैं
पछतावे की आग में?

क्या बरस रहा है
आसमान,बारिश या आदमी?
क्या बहता जा रहा है
हवा,चैन या भविष्य?
क्या अस्त हो रहा है
अंधेरा,समझदारी या अस्त?
किस की आ रही हैं आवाज़
पीडा़ की मृत्यु की या पैदा होने की?

मुंँह से शब्द नहीं फूटता
सुबह के।
पहाडो़ की लूली पडी़ हैं ज़बाने
चरागोंकी फड़फडा़ती है बाती
उगना मर गया हो जैसे
चुप्पी कब्रस्तान सी छलक रही है
इर्दगिर्द।

बादल उमड़ आयें है आसमान में
दुनिया के आक्रंदन के।
बरबादी समेट रही है खुद के ही
टुकडे़
थमना मंजूर नहीं ऐसे तूफा़न में।
मिट्टी में बह गया खून
हो गया है एकाकार
मिट्टीके साथ।
कड़कड़ाती और चमचमाती
मेडियों पे उग आये हैं
उम्मीदोंके पौधे।
बिना क्षितिज के ही
यहांँ उगना चाहता है
नया दिन
इन्सान की नयी सांँसों का
वर्तमान की कश्म़कशसे।

इसका मतलब सब ही
बह गया
मुर्दों की तरह
ऐसा नहीं।
मौत को उस की औकात
दिखानेवाली जमीन हैं
गांँवो में
और जमीन ने बचा के रख्खे हूए
सपनोंके बीज हैं।
--
मूल मराठी कविता-डाॅ.यशवंत मनोहर

हिंदी अनुवाद-भरत यादव


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
7 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anita Chaturvedi

181 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10278 कविताएं

View Profile