विज्ञापन

दिन है कभी तो रात है...

Azhar Sabri

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            दिन है कभी तो रात है दोनों के दरमियाँ।
        
                                                    
                            
बदले हुए ज़ज्बात हैं दोनों के दरमियाँ।

ना जाने कैसी बात है दोनों के दरमियाँ,
ना कोई मुलाक़ात है दोनों के दरमियाँ।

मिलना लिखा नहीं था मुक़द्दर की रेत पर,
बे-नाम सी जो बात है दोनों के दरमियाँ।

नज़दीकियाँ थीं जैसे कोई साया साथ हो,
अब फ़ासलों की रात है दोनों के दरमियाँ।

- अज़हर साबरी
4 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

787 कविताएं

View Profile

Ejaz Ahamad

122 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10797 कविताएं

View Profile