ट्रेन का जनरल डिब्बा,
सीटों की संख्या से,
चार-पाँच गुने, लोग
धकेलते-खींचते-खिंचाते
पिसते-पिसाते लोग
पाँव पर पाँव,
गेट पर जान की दांव
सबकी अपनी मंजिल
अपनी कहानी,
अचानक, एक आवाज आई
"लोग भेड़-बकरी से भरे है"
दूसरे ने बोल-
"उससे भी बदतर"
कुछ और भी बोलने लगे
बस कुछ ही बोलते रहे
ट्रेन के चलने की आवाज़
सभी आवाजों पर भारी
अब, आवाज का असर नहीं
उस वक़्त बोले होते,
गलत है इस तरह से,
चार-पाँच गुने का भरा जाना
चाहे भेड़ हो या बकरी
चाहें इंसान को जाना।