विज्ञापन

मा की मोहब्बत

Atul Kumar Singh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सूरज की पहली किरणों की नयन मिचोली जैसी मां
        
                                                    
                            
मंदिर के घंटी से आती भजन की बोली जैसी मां

बहकाने पर बहकने वाली बच्चों जैसी भोली मां
पापा कहते थे मुझसे की दुल्हन की डोली जैसी मां

पूजा की थाली में फबती चंदन -रोली जैसी मां
दूध मलाई मिश्री वाली मीठी गोली जैसी मां

तेज दुपहरी में आँचल की छाया देती जैसी मां
जिस धुन पर आ जाये निंदिया मीठी लोरी जैसी मां

मिलती थी जिसमें सारी खुशियां वो एक रुपअइया जैसी मां
ईद दिवाली पर महकी सी पकी सेवंअइया जैसी मां

हर मुशकिल का हल निकाल दे गणित के भइया जैसी मां
सरस्वती- दुर्गा -लक्ष्मी -काली मइया जैसी मां

डूबती नइया भी पार लगा ले प्रखर खेवअइया जैसी मां
सब मुशकिल आसान लगे यूँ हरे बलअइया जैसी मां
- अतुल सिंह मृदुल
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Adv DK Kanojiya

71 कविताएं

View Profile

Suresh Kumar

579 कविताएं

View Profile