विज्ञापन

वे अपने घर लौट आते हैं

Atmaram Yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            वे अपने घर लौट आते हैं
        
                                                    
                            
दिन उगता है रात उगती है
दिन ढ़लता है रात ढ़लती है
रात के हिस्से में अंधकार है
दिन के हिस्से में प्रकाश है
दिन और रात तय समय पर
रोज अपने घर लौट आते हैं।
सूरज उगता है सूरज ढलता है
पर चान्द न उगता है न ढ़लता है
चान्द घटता है और बढ़ता है
धरती प्रदक्षिणा करती है सूर्य की
चान्द प्रदक्षिणा करता है धरती की
धरती,सूर्य और चन्द्रमा तय समय पर
अपने परिवार से मिलने के लिये
वे अपने घर लौट आते हैं।
चान्द,सूर्य और धरती के कर्तव्यमार्ग पर
नियत समय पर अपने रिश्ते निभाना
पीव प्रकृति का एक पर्वोत्सव हो गया।

- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें। 
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dr Vikas

7 कविताएं

View Profile