विज्ञापन

पतझड़

Ashvi Aditya

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मेरी शाख़ों से पत्ते गिरते रहे,
        
                                                    
                            
जाते हुए
मेरे तन पर
बस सूखी शाख़ें छोड़ गए।

तो पहली बार
अपने वजूद से
रूबरू हुआ था मैं।

मैंने उन पत्तों को छोड़ा नहीं,
बस उन्हें जाने दिया।

उनके जाने के बाद
कुछ देर ख़ामोश रहा मैं।

इस पतझड़ में
मेरे रंग उतर गए,
मगर वजूद क़ायम रहा।

शाख़ें भले अब भी ख़ाली थीं,
इस पेड़ को यक़ीन था—
मौसम बदलने वाला है।
16 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

36 कविताएं

View Profile