पहले ख़ुद अपनी धारणाओं को ही नियंत्रित करते हैं.
तब हम व्यवहार को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं,
सुंदर विचार उचित व्यवहार, संबंध सुधारे जा सकते हैं .
लोग चेहरे,ओहदे को आधार मान धारणाएं बना लेते हैं.
तमाम सारी मान्यताएँ आचरण को प्रभावित कर देते हैं.
प्रश्न यह, कैसे बात करते हैं या क्या उम्मीद रखते हैं?
क्या ओहदे, दूजों के व्यवहार पर प्रभाव छोड़ सकते है?
क्या एक उच्च पद बैठ, अधिक सम्मान पा सकते हैं?
ओहदे के रवाब से ध्यान या उम्मीद तो कर ही सकते हैं.
तब तो लोग विशेष रूप व्यवहार की उम्मीद कर लेते हैं .
यदि हम अपेक्षाओं से अलग होकर व्यवहार करते हैं.
लोग हमारे बारे में नकारात्मक धारणाएं भी बना लेते हैं .
चेहरे,ओहदे से प्रभावित हो लोग हमसे मिल तो लेते हैं.
लेकिन ठहरना तब,जब नियत को बेहतर समझ लेते हैं.