एक था बीज, शान्ति की तलाश में था.
हवा संग भटका, पाया उसने भूमि का एक खाली स्थान था.
मिट्टी कुछ उपजाऊ पर ठीक पर्याप्त,जहां वह उग सकता था.
अकेले शान्ति से जीवन यापन कर, खुद पर ही निर्भर रह सकता था.
दृढ़ संकल्प के साथ उसी जगह वह जीवित रह सकता था.
इस लिए उसने वहाँ सदैव रहने का निश्चय किया था.
इस अस्त व्यस्त दुनिया में क्या हम लोग भी अपने ही भीतर शांति पा सकते हैं ?
क्या हम अपने विचारों को स्थायित्व प्रदान करते हैं?
अपेक्षायें समाप्त होने पर शांति शुरू होती है.
शांति का मतलब सकल घरेलू उत्पाद, जीडीपी से कहीं अधिक होता है.
यदि विश्व साथ देश शांति को शासक एक मौका देना चाहते हैं.
तो अपने नेतृत्व वाली जनता के जीवन को समझने के लिए काम करना जरूरी है.
नवीन, समावेशी व्यक्ति कल्याण पर विचार तो करना ही है.
गहन अध्ययन के बाद पॉलिसी बना कर जन कल्याण के कार्य भी करना होता है.
नए शोध अनुसार लोग स्वयं कर्म कर शांति को महसूस करते हैं.
भले ही उनके आस पास की दुनिया में शांति का अभाव होता है.
दुनिया के अधिकांश लोगों का कहना,वे अक्सर या मुश्किल में आंतरिक शांति महसूस करते हैं.