जीवन उनका नहीं, जो ज्ञान विज्ञान बिन डर से आहत होता.
यह डगर तो उनकी जो ज्ञान साध निडर बन, निर्भय होकर लड़ता.
जीवन डगर को निर्भय हो जीने का आनंद ही कुछ अजब ग़ज़ब होता.
मन पर नियंत्रण रखना होता, कारण मन बड़े बड़े ज्ञानियों को भी अमानुष बना सकता.
इनोवेशन व रिसर्च से वर्तमान समय मानव इतिहास का बड़ा उचित समय दिखता.
पर दिख रहा ठीक उलट. भौतिक विजय बाद भी मानव पहले से ज्यादा गुलाम व विवश लगता.
क्या वजह, भौतिकता की आसक्ति व उससे पैदा होने वाला भय होता ?
अथवा फिर जो हमारे पास है, वह सब कुछ छिन जाने का भय पैदा होता ?
या सभी भौतिक समस्या मनुष्य के स्वयं के प्रति अज्ञानता का कारण होता ?
समाधान स्वयं में कहीं बाहर नहीं, निडर हो सत्य को स्वीकार, आत्मज्ञान से हल खोजना होता .