चुप रहे हम जब तक, तो चल रही थी जिंदगी लाजवाब. खामोशियां जैसे ही बोलने को लगती तब तब बवाल हो जाता है.
विचारों और भावनाओं के बीच टकराव हो जाता है.
मेरी शर्ट तेरी शर्ट से उजली है,यह हो नहीं सकता.
इस बात पर भीषण हाहा कार हो रहा है.
इसीलिए हर बार मैं पूज्य अग्रज को, लिख करता प्रणाम संदेश के साथ.
ताकि सनद रह मुझे मेरी गलती का एहसास रहे.
भूल नहीं पाता वह भूल, जब अग्रज की मेरा द्वारा की गई थी, अवहेलना या बुदज़ुबानी.
प्रायश्चित में जिए जा रहा हूँ.
अवहेलना बड़ी कष्ट दायक, हम कर तो देते, कोई कभी माफ नहीं करता.
आज हम लहजे में बदजुबानी, चेहरे पे नक़ाब लिए फिरते हैं.
जिनके खुद के बही खाते बिगड़े हैं वो भी दूसरों से हिसाब पूछते हैं.
तहज़ीब को सदा मैं यारों बिछाता ओढ़ता रहा.
मुझसे मेरे अग्रज की तौहीन व बदज़ुबानी हो गई......