कभी कभी कुमति कुप्रवृत्तियां बढ़ इतनी हावी होती, कि हमें भय भी बेअसर लगता है.
प्रश्न यह कि अहंकार व स्वार्थ कम कर कैसे इनसे निपटना रहता है.
क्या ख़ुद क्षमा का अभ्यास कर लोगों को जाने देंना सभी को उनके विचारों के साथ उचित होता है.
विचार कभी थोपे नहीं जाते बस प्रेम प्यार से समझाना पड़ता है.
कमज़ोर तो कभी माफ नहीं कर सकता, क्षमा करना तो बलवान की विशेषता रहता है.
संकीर्णता त्याग सत्य निष्ठ रहकर हम सभी को खुले पन अधिक अभ्यास करना होता है.
पैसे अर्जित करने होते हैं पर धन कमाने का कोई शॉर्टकट नहीं मिलता है.
दिल दिमाग़ पर नियंत्रण के लिए निज आवश्यकता का समर्पण करना होता है.
अहंकार को जीवन पर नियंत्रण नहीं होने दे, स्नेह प्यार ही सत्य समागम का अभ्यास करना होता है.
सभी पाठ, अनुभव व गलतियों के बारे में विचार के लिए समय निकालना होता है.
सभी की सराहना कर जीवन में सच्ची सुंदरता को खोजना रहता है.
दीपक सा किरदार रख कब किसका घर रोशन हो जाए और हम धन्य हो जायें मन यही कामना करता है