विज्ञापन

गहराई मन की

Ashok Kumar Tripathi

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            निकल चुके हम सब फिर से खुद से मिलनें को.
        
                                                    
                            
पब्लिक में खुद की हलचल सुनने को.
थोड़ा ठहर, अधिक समझ लेते हैं, अपने ही मन की गहराई में उतरनें को.
प्रत्येक दिन जो भागते हैं मंज़िलों के पीछे, कभी खुद को भी गले लगा लें.
जो टूटी उम्मीदें हैं दिल में कहीं, उनमें फिर से रंग भर लें.
हर आंधी के बाद भी सवेरा होता है,
हर दर्द के बाद सुकून आता है.
बस इस हौसले को ज़रा संभालो, जीवन खुद ही से मुस्कुराना सिखाता है.
ख्वाब अधूरे हों तो क्या ग़म, उन्हें पूरा करने का जज़्बा रखना पड़ता है.
जीवन की राहें चाहे जैसी हों, दिल में उल्लास का दीपक जाग्रत रखना होता है.
जग, झंझा व झकोर में आशा लतिका का भी विलास खोजना होगा.
आकांक्षा, उत्साह, प्रेम का क्रम क्रम से प्रकाश देखना होगा. जीवन में न निराशा मुझको तुझको,
कभी रुलाने को आयी. जग झूठा? ये विरक्ति भी निराशा नहीं सिखाने को आयी....
एक वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile

Viren Achara

1 कविता

View Profile

Anil Pandey

538 कविताएं

View Profile