धर्म का आचरण सत्य, तप, दया, पवित्रता जैसे नैतिक मूल्य के कर्तव्य पालन से बनता है.
इसमें ईमानदारी दूसरों की सहायता, सम्मान साथ अपने कर्तव्यों के प्रति सजगता शामिल रहता है.
धर्म का आचरण पूजा पाठ तक सीमित नहीं रहता है,
इसमें विचारों, शब्दों और कर्मों में सच्चाई और दया का भाव रखना भी शामिल होता है.
नैतिक मूल्य संग सही आचरण, ईमानदार, दयालु सभ्य होना धर्म का मूल आधार होता है.
कर्तव्यों के प्रति सजग रह कार्य करना ही धर्म होता है.
सत्य बोल, वादों का पालन कर सहानुभूतिपूर्ण दयालु व्यवहार जरूरी होता है.
स्वार्थ से ऊपर उठ कर निस्वार्थ भाव से अंधविश्वासों, अतार्किक कर्म कांडों से बचना होता है.
बुद्धिमत्ता से कर्म करना ही श्रेष्ठ और हितकर होता है.
धर्म साक्षात्कार मनन से नहीं, सदाचरण व आत्म विजय से ही सम्भव होता है.....