विज्ञापन

बोलचाल

Ashok Kumar Tripathi

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            प्यार का सौदा करता हूँ पर कीमत कहाँ मिलती है.
        
                                                    
                            
बस नफरत बिन बोली के बाजारों में बिकती है.
बोलचाल और भावना सभी मानवीय अंतः क्रियाओं का आधार हैं.
बोलते ही हम सभी सूचना का बँटवारा करते हैं.
बोलकर निर्देश देते, मनोरंजन करते,लोगों को मनाते साथ रिझाते भी हैं.
वाणी में मधुरता का जितना अधिक अंश होगा, हम उतने ही दूसरों को प्रिय लगते हैं.
बोली में माधुर्य के साथ शिष्टता भी आवश्यक होती है.
मृदु वचन होने पर, प्रभाव दूजों पर बेहतर पड़ता है.
माहौल खुशनुमा, सकारात्मक बनता है.
मीठी वाणी जीवन के सौंदर्य को और निखारती है. व्यक्तित्व की अनेक सारी कमियाँ छिप जाती है.
मानव ग़लतियों का एक बड़ा पुतला, ग़लतियाँ कर कर के सीखता है.
कर्तव्य बोध ध्यान में रख, लोगों में विश्वास, प्रेम को बांट, वाणी पर नियंत्रण रखना होता है.
कम बोलता हूँ, अतः अल्फ़ाज़ों को लिख छाप कर सभी तक पहुँचा लेता हूँ.
ताकि सनद रहे और जरूरत पड़े तो काम आवे.
आकलन करें, मन बनावें रूठ जाने का ? या फिर साथ बने रहने का ?
एक वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile

Viren Achara

1 कविता

View Profile

Anil Pandey

538 कविताएं

View Profile