विज्ञापन

मानवता का धर्म नया है

Ashok Bajaj

Mere Alfaz
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            मानवता का धर्म नया है
        
                                                    
                            

धूप वही है, रुप वही है,
सूरज का स्वरूप वही है।
केवल उसका आभाष नया है,
किरणों का एहसास नया है।

रीत वही है, मीत वही है,
जीवन का संगीत वही है।
केवल अपना राग नया है,
मित्रों का अनुराग नया है।

 नाव वही, पतवार वही है,
बहते जल की धार वही है।
केवल नदी का किनारा नया है,
इस जीवन का सहारा नया है।

खेत वही है, खलिहान वही है,
मेहनतकश किसान वही है।
केवल उपजा धान नया है,
धरती का परिधान नया है।

मन वही है, तन वही है,
मेरा प्यारा वतन वही है।
केवल अपना कर्म नया है,
मानवता का धर्म नया है।
                     
- अशोक बजाज
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Rajiv Tyagi

423 कविताएं

View Profile

Anil Kumar

4215 कविताएं

View Profile

Sanjay Nirala

42 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

616 कविताएं

View Profile