विज्ञापन

तुम ही तो हो

Ashish Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ना चाहो मुझे कोई बात नहीं
        
                                                    
                            
मगर मेरे दिल में जानेमन तुम ही तो हो
दिल पर हाथ रख महसूस कर लेता हूँ तुम्हें
मेरे दिल की धड़कन तुम ही तो हो

खुली आँखों को मयस्सर नहीं छवि तुम्हारी
बंद आँखों में रूबरू तुम ही तो हो
आते हैं मीठे सपने मुझे हर रात को
उनका मीठापन तुम ही तो हो

सूनी सूनी सी है जिंदगी मेरी
इस जिंदगी का सूनापन तुम ही तो हो
एक तुम ही भर सकते हो मेरा सूनापन
मेरा एकमात्र अपनापन तुम ही तो हो

नहीं है मुझे कोई और जरूरत
मेरे सारे संसाधन तुम ही तो हो
लगी है मुझे बस तुम्हारी आदत
वजह आदतन तुम ही तो हो

जुड़ा हुआ हूँ जिस बंधन से
वह प्रीति बंधन तुम ही तो हो
सुमिरता रहता हूँ बस तुझे ही
वह स्मृति वंदन तुम ही तो हो

दुनिया चाहती आशीष को पाना
मैं जिस पर अर्पण तुम ही तो हो
बिठाया है तुमको मन मंदिर में
मेरे मन का दर्पण तुम ही तो हो
- आशीष कुमार
 
2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Mamta Tiwari

650 कविताएं

View Profile

dev chauhan

232 कविताएं

View Profile