विज्ञापन

क्या रिश्ते क्या नाते, एतबार क्या वफ़ा भावनाओं की ना कोई कीमत यहां

Asha Singh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मोहब्बत के धोखे में जी रहे थे हम
        
                                                    
                            
जीवन से मिले ज़ख़्मों को सी रहे थे हम।
सोचा कुछ नहीं तो मोहब्बत तो है
किसी के दिल में मेरे लिए चाहत तो है।
क्या चाहिए हमें प्यार के सिवा
कोई मेरा है इतना ही इक़रार के सिवा।
बंद पलकें किये पीछे चलते हुए
जीवन में संघर्षों को सहते हुए।
तभी एक दिन दिल को ठोकर लगी
क़दम रूक गये आंखें भी खुल गयी।
पायी यूं हमने ऐतबार की सज़ा
दिल को मिली उसके प्यार की सज़ा।
क्या रिश्ते क्या नाते, एतबार क्या वफ़ा
भावनाओं की ना कोई कीमत यहां।।
21 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7573 कविताएं

View Profile