विज्ञापन

हँसते-हँसते रुक जाओगे जब इश्क़ तुम्हें हो जाएगा

Arya shah

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हँसते-हँसते रुक जाओगे जब इश्क़ तुम्हें हो जाएगा
        
                                                    
                            
आँखों में नमी भर लाओगे जब इश्क़ तुम्हें हो जाएगा

भीगी हुई तन्हा रातों में, बे-बात ही जाग के बिस्तर पर
तस्वीर कोई सहलाओगे जब इश्क़ तुम्हें हो जाएगा

महफ़िल में भी जब सब बैठेंगे, सौ लोग पुकारें नाम तिरा
तुम ध्यान कहीं बहकाओगे जब इश्क़ तुम्हें हो जाएगा

इक बात को सोच के घंटों तक, ख़ामोश हवा के साए में
चुपके से कभी मुस्काओगे जब इश्क़ तुम्हें हो जाएगा

जो आज अना की बातें हैं, जो ख़ुद पे बड़ा मग़रूर हो तुम
हर बात पे झुकते जाओगे जब इश्क़ तुम्हें हो जाएगा

तुम जिन को फ़साना कहते हो, जिन दर्दों को पागलपन समझा
उन लफ़्ज़ों को दोहराओगे जब इश्क़ तुम्हें हो जाएगा

'शहज़ाद' की बातों को सुन कर जो आज हँसी आ जाती है
इक दिन ये ग़ज़ल दोहराओगे जब इश्क़ तुम्हें हो जाएगा
3 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7417 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13199 कविताएं

View Profile