घने कोहरे की चादर ओढ़े, जाड़ा आ गई है,
कुहासो से भरी सुबह शाम आ गई है।
घरों में लकड़ियां सुलग रहीं हैं,
लपटें न निकले न सही,
लेकिन चिंगारी निकल रही है,
ठंड से कांपते हाथों में,
कंपकपाहट सी आ गई है।
घने कोहरे............
कंबल में लिपटे वो फुटपाथ पर पड़ा कराह रहा है,
कभी इधर कभी उधर करवटें बदल रहा है ,
मांग ले सूरज की लपटें,
उसके चेहरे की सलवटें कह रहीं हैं।
घने कोहरे...........
काश सूरज की किरणें थोड़ी नर्म सी निकलती,
चांद की रोशनी थोड़ी गर्म सी निकलती,
सांसें तो चल रही होती,
जो अब तक चली गयी है।
घने कोहरे.............
एक था ऐसा भारी मंजर,
पथरा सा गया है सारा समंदर,
मौजें भी कश्तियों से इशारा कर गयीं हैं ।
घने कोहरे.............
ओस की नन्ही बूंदें पत्तों से कह रहीं हैं,
बसने दो हमको आगोश में तुम अपने,
हवा के झोंके पेड़ों से किनारा सा कर गयीं हैं।
घने कोहरे की चादर ओढ़े जाड़ा आ गई है,
कुहासों से भरी सुबह शाम आ गई है।
-आरती तिवारी