विज्ञापन

क्यों ना हो, कैलाश का स्वामी स्वयं शिव जो है!

Aparna Gangopadhya

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कैलाश सा बनो,
        
                                                    
                            
दृढ़, स्थिर, निर्भय, निरंतर।
एकांत में, ना किसी की खोज में, ना किसी के साथ में।

ऊँचा है वह,
सूरज की किरणों से परिपूर्ण।
चांदी की चमक बर्फ में झलकती,
मोल नहीं इस दृश्य का,
इसीलिए तो है कैलाश कहलाया।

बनो तो कैलाश सा,
ना मोह किसी का, ना चाह किसी की।
हर तूफान को समेटे स्वयं को,
तूफान बना शांत खड़ा, अलौकिक तेज से भरा।

बनो तो कैलाश सा,
जिसे चाहे हर पल उसे, ना चाह किसी की उसे।
ज्ञान है सब, फिर भी है शांत, दृढ़, अडिग।
पहुँच ना सके उस तक, चाहे कितने पथिक।

रहो कैलाश सा निखोज,
ना कोई छल कर सके, ना कोई बल से मिटा सके।
युगों-युगों से एक ही स्थान पर स्थित,
सबकी खोज उसे लगे, उसे किसी की खोज ना लगे।

बनो कैलाश सा सुंदर, श्वेत, स्वच्छ सा,
जैसा बाहर वैसा भीतर सा।
ना द्वेष, ना क्लेश, ना व्यथा, ना व्यथा का कारण बना,
हर परिस्थिति में एक समान रहने जैसा,
इसीलिए तो कैलाश कहलाया।

अहंकार उसमें नहीं, हम में है।
घृणा उसमें नहीं, हम में है।
भेदभाव उसमें नहीं, हम में है।
वह तो एक लक्ष्य पर अडिग है,
क्यों ना हो, कैलाश का स्वामी स्वयं शिव जो है!
15 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dr fouzia

6980 कविताएं

View Profile