विज्ञापन

गाँधी

Anurag Yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हमको ही नहीं ,ये ज़माने को भी पता है ,
        
                                                    
                            

बापू ही एकमात्र हमारे राष्ट्रपिता हैं ,

दिल्ली में राजघाट जिनकी है समाधी ,

वो हैं हमारे प्यारे महात्मा ग़ांधी ,

हुआ अवतार उनका गुजरात पोरबन्दर ,

था हिरदय उनका अथाह प्रेम समंदर ,

हुई घर पर ही उनकी शिक्षा -दीक्षा ,

सर्वस्व लुटाया सदा उन्होंने अपना ,

कभी न की कुछ पाने की इच्छा ,

भविष्य अपना सवांरने वो गए परदेश ,

बनकर बैरिस्टर वो आये स्वदेश ,

विदेशी सूट-बूट न उनको भाया ,

स्वदेशी परिधान उन्होंने अपनाया ,

"स्वदेशी बनो स्वदेशी रहो ,

जन-जन ये नारा पहुँचाया ,

विदेशी-वस्त्र दहन अभियान चलाया ,

वे सत्य और अहिंसा के थे पुजारी ,

तीन थे जिनके आदर्श बन्दर दरबारी ,

प्रेम ,दया और करुणा का भाव ,

ऐसा था उनका प्यारा स्वाभाव ,

वे जीवन में कभी डरे नहीं थे ,

जीते-जीते वे मरे नहीं थे ,

न उन्होंने अन्याय के आगे झुकना सीखा ,

बढ़ाते ही गये वे कदम अपने ,

न उन्होंने कभी रुकना सीखा ,

परतंत्रता की बेड़ियों से ,

बंध गया था ये देश ,

वे जब गये सहायक बन परदेश ,

फिर उन्होंने इक पल भी न बिलम्ब किया ,

उन्होंने तुरंत स्वदेश आगमन किया ,

आकर देश उन्होंने जन-संगठन बनाया,

'करो या मरो ' ये नारा लगाया ,

जन-संपर्क जन-अभियान से जोड़ा ,

मिलकर साथ नमक कानून तोड़ा ,

फिर कई अभियान ,कई आंदोलन हुये ,

देशप्रेमी , देशभक्त एक जुट हुये ,

अंग्रेजो भारत छोड़ो , भारत छोड़ो ,

अपने कदमों को वापस मोड़ो ,

इस तरह लगे और भी कई नारे ,

और जन-जन के हुए बापू प्यारे ,

फिर हुआ सिलसिला शहीदों का शुरू ,

हुये शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ,

न जाने कितनी ही कुर्बानियाँ हुई देश के लिए ,

कई दिये बलिदान स्वतंत्र स्वदेश के लिए ,

गाँधी बनकर ढाल अडिग अड़े रहे ,

अंग्रजों के आगे वे हर पल खड़े रहे ,

फिर अहिंसा ने हिंसा को हरा दिया ,

देश की आक्रोश निगाहों ने ,

अंग्रेजों को डरा दिया ,

और जब हर जन सरफिरा दीवाना हुआ ,

तब कहीं जाकर अंग्रेज अपने देश रवाना हुआ ,

स्वतंत्रता की बहे बयार ,

ये गांधीजी का सपना था ,

और इस अभियान में ,

जन-जन उनका अपना था ,

थमाकर नन्हें हाथों में आज़ादी ,

प्यारे बापू शहीद हो गये ,

कहकर शब्द वे हे !राम ,

पतित पावन पुनीत हो गये।


:- अनुराग यादव


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें। 
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anita Chaturvedi

181 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10278 कविताएं

View Profile